भाजपा जनप्रतिनिधियों ने बड़ोंनी में पौधारोपण किया।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
प्रधान संपादक साहिल खान 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर रामलाल गौतम 

दतिया भाजपा जनप्रतिनिधियों ने बड़ोंनी में पौधारोपण किया भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में चलाए जा रहे एक पौधा मां के नाम पौधारोपण अभियान के तहत आज बुधवार को बड़ोंनी मंडल में नगर पंचायत के द्वारा तहसील कार्यालय के प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा विशिष्ट अतिथि के तौर पर पौधारोपण जिला प्रभारी अतुल भूरे चौधरी भाजपा बड़ोंनी मंडल अध्यक्ष पवन पहारिया नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अहिरवार मौजूद रहे कार्यक्रम के अतिथियों के तहसील कार्यालय प्रांगण में जामफल,आम, और पाखर के पौधे रोपित किए गए और जो पौधे आज रोपित किए गए उन पौधों की सुरक्षा के लिए नगर पंचायत के द्वारा टी गार्ड भी लगाए गए कार्यक्रम के पश्चात नगर परिषद बड़ोंनी के द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा जिला मंत्री अतुल भूरे चौधरी मंडल अध्यक्ष पवन पहारिया का शाल श्रीफल और पुष्पमाला पहनकर स्वागत किया गया कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा ने कहा भारत की संस्कृति का हिस्सा है वृक्ष अपनी संस्कृति को बचाने के लिए हम सभी को मिलकर पौधारोपण करना है जिससे पृथ्वी हरी भरी बनी रहे लेकिन जो पौधे आपके और हमारे द्वारा लगाए जाएं उन पौधों की पालक की तरह रक्षा करना भी हम सभी का फर्ज है कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पौधारोपण जिला प्रभारी अतुल भूरे चौधरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा बड़ोंनी के स्वच्छ वातावरण के लिए सभी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों को मिलकर अपने वार्डो में पौधे लगाए जो जनप्रतिनिधि सबसे ज्यादा पौधे लगाएगा उसका सम्मान भारतीय जनता पार्टी करेगी और मंडल के सभी शक्ति केन्द्रो पर और बूथ केन्द्रो पर भी अनिवार्य रूप से पौधारोपण करें बूथ केंद्र पर कम से कम पांच पौधे जरूर लगाए अगर कोई ज्यादा पौधे नहीं लगा सकता है तो एक पौधा अपनी मां के नाम जरूर लगाए इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अहिरवार नगर पंचायत उपाध्यक्ष किशनलाल कुशवाहा पार्षद शिव राजा पार्षद अशोक खटीक पार्षद गोलू राजा पार्षद राजा सोनी पार्षद बनवाली कुशवाह पार्षद दिनेश सूत्रकार पार्षद सोनू इटोरिया पार्षद लालसिंह आदिवासी मंडल उपाध्यक्ष बंटी पाल भज्जू राय विनोद यादव प्रदीप गुर्जर सहित भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे

Comments