KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
हंसवाहिनी स्कूल की अनोखी ने 'राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जानो' प्रतियोगिता में प्राप्त किया प्रथम स्थान
दतिया : युवा गहोई सेना, दतिया द्वारा राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती के उपलक्ष्य में 'राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जानो' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें चयनित 10 विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया यह सम्मान समारोह हंसवाहिनी विद्या निकेतन, दतिया परिसर में कार्यक्रम प्रभारी निहाल नगरिया एवं संयोजक राज सेठ के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी इंदरगढ़ श्री वैभव गुप्ता (टी.आई.) रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में हंसवाहिनी स्कूल की प्राचार्या श्रीमती मेघा पटैरिया एवं जिला सहायक परियोजना अधिकारी श्री मनीष पहारिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा गहोई सेना के संस्थापक एवं लोकप्रिय समाजसेवी श्री अभय गुप्ता 'नेताजी' ने की व समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती तथा राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई।
प्रतियोगिता में जिले के लगभग 860 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान अनोखी प्रजापति, द्वितीय स्थान उपांशु रजक एवं तृतीय स्थान केशव यादव को प्राप्त हुआ। अन्य चयनित प्रतिभागी रहे – काजल लोधी, महक मांझी, कृष्णा चौहान, छाया दांगी, अभिमन्यु गुगौटिया, शिवांश गुप्ता एवं परी खटीक।
सभी विजेताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह, उपहार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही, सभी अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया व कार्यक्रम का सफल मंच संचालन हंसवाहिनी विद्या निकेतन के वरिष्ठ समन्वयक श्री मनीष श्रीवास्तव द्वारा किया गया इस अवसर पर श्री वैभव गुप्ता (टी.आई.) ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त ‘दद्दा’ केवल गहोई समाज ही नहीं, अपितु पूरे राष्ट्र के गौरव थे उन्होंने इस प्रतियोगिता में बच्चों की भागीदारी की सराहना की व समारोह के अंत में समाजसेवी अभय गुप्ता ‘नेताजी’ ने सभी शिक्षण संस्थाओं, प्रतिभागी विद्यार्थियों, अतिथियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में शुभ गुप्ता, उत्सव गहोई, प्रियांका गुप्ता, रामू रावत, धीरेन्द्र गुप्ता, निर्मल पटैरिया सहित विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में युवा वर्ग उपस्थित रहा।
Comments
Post a Comment