KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर रामलाल गौतम चेतन दास सुखानी
दतिया:स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने इंदरगढ़ और सेंवढ़ा ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर किया तिरंगा
दतिया। वर्षों के संघर्ष के बाद सन 1947 में आज ही के दिन हमारे देश को आजादी मिली थी। इस आजादी को अक्षुण बनाए रखना हम सब की जिम्मेदारी है। यह विचार पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर इंदरगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन को संबोधित कर व्यक्त किए।
कार्यक्रम के आरंभ में बतौर मुख्य अतिथि श्री सिंह ने राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराया तथा राष्ट्रीय गीत जन गण मन का गायन हुआ। कार्यक्रम में श्री सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर हरिमोहन गुर्जर ब्लॉक अध्यक्ष, कोक सिंह पटेल, रामदास कोरी, संजय पटवा, भीकम सिंह कुशवाहा, केशव कुशवाहा, दिनेश राठौर, रामकुमार पचौरी, गुड्डू पटेल, सोनू परिहार, रामकुमार खटीक,रामेश्वर नन्ना, राजू राणा, छोटेलाल कुशवाहा, रणवीर बुन्देला, ध्यानेन्द्र सिंह परमार, सत्यम झा, रवि यादव,राघवेंद्र सिंह गुर्जर, संतोष झंडा वाले उपस्थित रहे।
इसके पश्चात पूर्व विधायक श्री सिंह ने कुशवाहा मार्केट पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पार्षद मनीष कुशवाहा ने मिष्ठान वितरण किया।
सेंवढ़ा ब्लॉक कार्यालय पर हुआ ध्वजारोहण-
राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर सेंवढ़ा ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराया एवं जन-गण-मन का गायन हुआ।
इस अवसर पर जनवेद सिंह कुशवाहा, एनडी प्रजापति, सत्येंद्र सिंह यादव, राजेंद्र नोनेरिया, अशोक शर्मा, उधम सिंह नागिल बाबा, जसवंतसिंह बघेल, कमलेश प्रजापति, बादशाह खान, रामकुमार कुशवाहा, हुकुम सिंह, गजेंद्र जाटव, द्वारका त्यागी,जयवीर परिहार, जयंत जाटव, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, बादाम सिंह, रसीद खान, इरफान खान, सोनू चौबे, रामसेवक सोमिया, विवेक दुबे, अवधेश त्यागी,संतोष जाटव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment