यम द्वितीया पर श्री चित्रगुप्त सभा दतिया द्वारा किया गया भगवान श्री चित्रगुप्त का पूजन।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी 

यम द्वितीया पर श्री चित्रगुप्त सभा दतिया द्वारा किया गया भगवान श्री चित्रगुप्त का पूजन कायस्थ बंधुओ ने घर-घर की कलम दवात और भगवान चित्रगुप्त की पूजा 

 दतिया में चित्रगुप्त धाम गल्ला मंडी की पीछे भाई दूज एवं यम द्वितिया के अवसर पर चित्रगुप्त समाज कायस्थ बंधुओं द्वारा गुरुवार 23 अक्टूबर 2025 को दौज पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम विधि विधान से श्री चित्रगुप्त धाम गल्ला मंडी के पीछे आयोजित किया गया जिसमें डॉ.राकेश खरे द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त का पूजन किया गया हवन एवं पूजन विधि मंदिर के पुजारी जगमोहन श्रीवास्तव द्वारा संपन्न कराया गया। हवन पूजन में श्री चित्रगुप्त सभा की ओर से कपिल श्रीवास्तव अध्यक्ष श्री चित्रगुप्त सभा दतिया,केपी श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव दतिया मनोज श्रीवास्तव,नीरज पबिया,रामेश्वर श्रीवास्तव,विनय कुमार श्रीवास्तव,मोहन स्वरूप श्रीवास्तव,दयावान श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद मलोटिया,आनंद श्रीवास्तव,जितेंद्र श्रीवास्तव नीरज एवं बृज बिहारी श्रीवास्तव सहित चित्रगुप्त भगवान कर वंशज कायस्थ बंधु उपस्थित रहे। इसके पूर्व दोपहर 12:00 बजे होली पूरा स्टेटस श्री चित्रगुप्त मंदिर पर भी पूजन कार्यक्रम रखा गया। श्री चित्रगुप्त सभा दतिया द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन रविवार 26 अक्टूबर 2025 को श्री चित्रगुप्त धाम गल्ला मंडी के पीछे आयोजित किया जाएगा जिसमें वरिष्ठ नागरिक सम्मान, मेधावी छात्र,छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

Comments