KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
रिपोर्टर आलोक चतुर्वेदी
थाना करैरा पुलिस द्वारा कट्टा फेक्ट्री चलाने के अपराध क्र. 612/25 मे फरार आरोपी विजय जाटव को मय 12 देशी कट्टा एवं कट्टा बनाने की सामग्री के साथ गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
थाना करैरा के अपराध क्र 612/25 धारा 25/27,25(1)(A), 25(1)B आर्म्स एक्ट मे पूर्व में आरोपी प्रताप विश्वकर्मा पुत्र रशिकलाल विश्वकर्मा उम्र 50 साल नि मझगुवा जाला हमीरपुर उ० प्र० को गिरफ्तार किया जाकर हथियार बनाने की फैक्ट्री का सामान जप्त किया था एवं आरोपी विजय जाटव पुत्र तुलाराम जाटव उम्र 22 साल नि० ग्राम सिल्लारपुर थाना करैरा मौके से भाग गया था जिसे आज दिनांक 08/10/25 को गिरफ्तार किया जाकर। आरोपी के कब्जे से एक 12 बोर का देशी कट्टा एवं हथियार बनाने का सामान विधिवत जप्त किया गया है।
सराहनीय भूमिका - थाना प्रभारी करैरा निरी० विनोद छावई, उनि रामानंद पचौरी, उनि धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, सुरेन्द्र रावत, आर0 1165 मत्स्येन्द्र गुर्जर, आर0 900 विकाश भारद्वाज, आर 822 जितेन्द्र जाटव, आर 1011 संदीप चौहान।
Comments
Post a Comment