कलेक्टर वानखड़े का सख्त निर्देश — बिना e-अटेंडेंस वालों को नहीं मिलेगा वेतन।


KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी 

 दतिया  कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने टाइम लिमिट (TL) बैठक* के दौरान सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस *माह का वेतन केवल उन्हीं कर्मचारियों को जारी किया जाए, जिनकी e-अटेंडेंस* दर्ज की गई हो। *कलेक्टर दतिया ने कहा कि यदि किसी भी संकुल प्राचार्य या DDO द्वारा बिना e-अटेंडेंस* वाले कर्मचारियों का वेतन आहरित किया जाता है, तो *संबंधित प्राचार्य पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।* उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी *विभाग e-अटेंडेंस प्रणाली का कड़ाई से पालन करें* और समय पर उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करें, ताकि *अनुशासन और पारदर्शिता* बनी रहे, *कलेक्टर दतिया का यह कदम शासन की पारदर्शी* प्रशासन व्यवस्था को मजबूत करने की *दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Comments