KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
करेरा रिपोर्टर आलोक चतुर्वेदी
थाना करैरा पुलिस को आज दिनांक आज दिनांक 07/11/25 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की ग्राम राजपुर का अनरेश उर्फ छोटू रावत मंगला माता तिराहे पर दो प्लास्टिक की कट्टियो को लेकर खडा हुआ है जिनमे अवैध कच्ची शराब भरी हुई है कही ले जाने की फिराक में है, मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु रवाना होकर मंगला माता तिराहे पर पहुंचे तो एक व्यक्ति दो नीले रंग की प्लास्टिक की कट्टिया अपने पास रखे हुये था पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे हमराह फोर्स की मदद से पकडा नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अनरेश उर्फ छोटू रावत पिता राजेन्द्र रावत उम्र 25 साल नि. ग्राम राजपुर का होना बताया आरोपी के कब्जे से दो नीले रंग की प्लास्टिक की कट्टी जिसमे करीब 30-30 लीटर कुल 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जिसकी कीमत 12 हजार रुपये को विधिवत जप्त किया आरोपी अनरेश उर्फ छोटू रावत पिता राजेन्द्र रावत उम्र 25 साल नि. ग्राम राजपुर थाना करैरा जिला शिवपुरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 774/25 धारा 34(2) आबकरी अधिनियम का पंजीबध्द किया गया।
बरामद माल-
01. कुल 60 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब कीमती 12 हजार रुपये।
इनकी रही भूमिका थाना प्रभारी निरी० विनोद छावई, उपनिरीक्षक चेतन शर्मा, आर. 506 लवकेश यादव, आर. 866 गजेन्द्र यादव।

Comments
Post a Comment