रास-जेबी पब्लिक स्कूल दतिया के 23वें स्थापना दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न रंगारंग कार्यक्रमों की दी गई प्रस्तुति
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। रास-जेबी पब्लिक स्कूल झांसी रोड़ दतिया का 23वाँ स्थापना दिवस अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और विभिन्न सांस्कृतिक व शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधालय के पूर्व विधार्थी दतिया मेडीकल कॉलेज में पदस्थ डॉ. अंषिमा कुरेले, टीसीएस मंे पदस्थ साफ्टवेयर इंजीनियर देव गुप्ता, हिन्दूजा मार्ट के संचालक मोहित हिन्दूजा, ग्वालियर मेडीकल कॉलेज में पदस्थ डॉ. आदर्ष बौद्ध, विधालय के डायरेक्टर सर्वश्री राजेष मोर, सुदीप गुप्ता, बृजेन्द्र सिंह कौरव, संतोष गुप्ता और गोविन्द गुप्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मां सरस्वती एवं गुरूजी के चित्र पर माल्याअर्पण के साथ दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। तत्पष्चात् अतिथियों द्वारा विधालय के ध्वज का ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल बैण्ड़ ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान विधालय के 23 वर्षो के सफर पर आधारित एक प्रदर्षनी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधालय की 23वीं वर्षगांठ के अवसर पर कदम के पौधे का रोपण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधालय के पूर्व छात्र-छात्राओं ने विधालय के अपने संस्मरण उपस्थित विधार्थियों से सांझा किए। उन्होंने अपने विधालय के बाद की जर्नी को बताते हुए कहा कि आज हम लोग जिस मुकाम पर जाकर स्थापित हुए है उसमें विधालय के षिक्षकों का अहम् योगदान है। उन्होंने कहा कि विधालय के षिक्षकों के सही मार्गदर्षन एवं दिषा से आज हम लोग यहां तक पहुंच पाए। है।
स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यालय के विधालय के डायरेक्टर श्री राजेष मोर ने छात्रों, शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि परम् श्रद्धेय गुरूजी डॉ. ओपी श्रीवास्तव के मार्गदर्षन में आज का दिन हमारे लिए केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि पिछले 23 वर्षों के विश्वास और परिश्रम का प्रतिबिंब है। जब हमने इस स्कूल की नींव रखी थी, तब हमारा लक्ष्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि दतिया के बच्चों को एक ऐसा मंच देना था जहाँ उनका सर्वांगीण विकास हो सके।
उन्होंने कहा कि 23 साल पहले शुरू हुआ यह छोटा सा पौधा आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है। हमारे पूर्व छात्रों की सफलता इस बात का प्रमाण है कि हम सही दिशा में हैं। मैं उन सभी अभिभावकों का आभारी हूँ जिन्होंने हम पर भरोसा जताया। हमारा संकल्प है कि आने वाले समय में हम तकनीक और संस्कारों के समन्वय के साथ शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान विधालय के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक, एकल गायन, नृत्य, नाटक आदि की मनमोहक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। इस दौरान विद्यालय के साथ लंबे समय से जुड़े शिक्षकों और कर्मचारियों को उनकी निष्ठा के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों, विधालय के डायरेक्टरों द्वारा केक कटिंग किया गया इस दौरान आकर्षक अतिषबाजी भी की गई। इस दौरान बच्चों ने आसमान में गुब्बारे छोड़कर अपनी खुषी जाहिर की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने श्री नवीन शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधालय के समस्त षिक्षक, षिक्षकाएं तथा विधार्थी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालक विधालय के षिक्षक श्री विजय संत एवं षिक्षिका सृष्टी चंद्राणी द्वारा किया गया।


Comments
Post a Comment