कलेक्टर की पहल से कबाड़ एंबुलेंस बनी रेन बसेरा*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी कलेक्टर की पहल से कबाड़ एंबुलेंस बनी रेन बसेरा* दतिया प्रशासन की अभिनव पहल माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के जनकल्याणकारी दृष्टिकोण को धरातल पर उतारते हुए दतिया प्रशासन ने एक मानवीय और नवाचारपूर्ण पहल की है। कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े के निर्देशन में अस्पताल परिसर में वर्षों से कबाड़ में पड़ी अनुपयोगी एंबुलेंसों को उपयोगी बनाते हुए उन्हें रेन बसेरा के रूप में विकसित किया गया है। मरम्मत और आवश्यक सुधार के बाद तैयार की गई प्रत्येक एंबुलेंस में चार लोगों के आराम से सोने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस पहल का उद्देश्य अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को ठंडी रातों में बाहर खुले में सोने की मजबूरी से राहत देना है, ताकि उन्हें सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक आवासीय सुविधा मिल सके। अभी एक एंबुलेंस पूरी तरह तैयार कर ली गई है और तीन से चार अतिरिक्त एंबुलेंसों को भी शीघ्र इसी उद्देश्य से तैयार किया जा रहा है। कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने बताया कि प्रशासन का प्रयास है कि कबाड़ संसाधनों का रचनात्मक और जनहितकारी उपयोग किया जाए, जिससे न्यूनतम लागत में अधिकतम लाभ आम नागरिकों तक पहुँचे। यह पहल न केवल संसाधनों के सदुपयोग का उदाहरण है, बल्कि प्रशासन की संवेदनशीलता और सेवा भावना को भी दर्शाती है। दतिया प्रशासन की यह पहल अस्पताल आने वाले सैकड़ों परिवारों के लिए राहत का सहारा बनेगी और मानवीय शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

Comments