KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया में फिर गूंजे जय श्री राम के नारे,
बजरंग दल ने नगर में निकाली शौर्य यात्रा
दतिया में गुरुवार को बजरंग दल द्वारा एवं विश्व हिंदू परिषद द्वारा शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया । यह यात्रा पीतम्वरा पीठ से प्रारंभ हुई जो की नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई वही पर सम्पन्य हुई, यात्रा के प्रारंभ में मुख्य बख्ता पप्पू जी वर्मा प्रांत उपाध्यक्ष विहिप, ने अपने उद्बोधन में कहा की जब जब देश और धर्म पर कोई बिपत्ती आई है हमारे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अपने प्राणों की चिंता किए बगैर देश और धर्म की रक्षा की है, पप्पू जी ने कहा की सन 1992 में 6 दिसंबर को हमने बाबरी नामक कलंक को अपने रक्त से मिटा दिया था, उसी की स्मृति में हम हर वर्ष संपूर्ण देश में शौर्य यात्रा निकाली जाती है, में यहां अपने सभी बजरंगियों से आवाहन करता हुं की हमें सारे जातियों के बंधनों को तोड़ के समरसता के विचार के साथ सभी हिन्दुओं को एक जुट हो कर अपने धर्म की रक्षा के लिए तत्पर रहना होगा ताकि भविष्य में ओर कोई बाबर अपना सर न उठा सके, हमारा राम मंदिर हमे 500 वर्षो के संघर्षों के बाद हमे प्राप्त हुआ है, इसकी रक्षा करना हमारा परम् कर्तव्य है, हमारे आदर्श भगवान श्री राम है हमें उनसे शिक्षा लेनी चाहिए,
यात्रा का संचालन जिला मंत्री अजय राज शर्मा के प्रतिनिधित्व में किया गया, मंच का संचालन आकाश शर्मा सह संयोजक ने किया,
कार्यक्रम मुख्य रूप से उपस्थित रहे,
पप्पू वर्मा, प्रांत उपाध्यक्ष विहिप, मुकेश गुप्ता विभाग मंत्री, हरी सिंह विभाग संयोजक, राघवेंद्र जी, संतोष सराठे विभाग संगठन मंत्री, अजय राज शर्मा जिला मंत्री, मनोज धाकड़ जिला अध्यक्ष,अरुण जोशी,
सुमित आर्य जिला संयोजक,, आकाश शर्मा सह संयोजक, अमित यादव सह संयोजक, बल्लू दांगी सह मंत्री, जय प्रकाश कोषाध्यक्ष, रवि चौहान सह मंत्री, अवधेश झा नगर मंत्री, सुनील चक्रधारी नगर मंत्री, राजकुमार सिंह सह नगर मंत्री, सूरज यादव बड़ौनी प्रखंड अध्यक्ष, विवेक जी


Comments
Post a Comment