कांग्रेस के बड़े आंदोलन से पहले डैमेज कंट्रोल में जुटे विजयवर्गीय

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

इंदौर के भागीरथपुरा में हुए जलकांड ने भाजपा को भारी क्षति पहुंचाई और अब जवाब देना भारी पड़ रहा... उधर, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को भागीरथपुरा के मुद्दे पर बारीक नजर तो रखना पड़ ही रही है, वहीं दिल्ली दरबार में जवाब भी देने वे आज सुबह पहुंचे... खबर है कि केन्द्रीय नेताओं ने दिल्ली मुलाकात पर विजयवर्गीय की सफाई को सुनते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि इस मुद्दे को जल्द शांत किया जाए, ताकि मामला अधिक तूल न पकड़े... उधर, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद भी शनिवार को इंदौर आए और महापौर पुष्यमित्र भार्गव से भी मामले की जानकारी लेते हुए नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, भाजपा महामंत्री गौरव रणदिवे सहित निशांत खरे से भी बंद कमरे में चर्चा की... इधर, दिल्ली दरबार में पूरा ब्यौरा प्रस्तुत कर लौटे विजयवर्गीय ने तुरंत स्थानीय कार्यकर्ताओं-नेताओं की बैठक ली और आगे की रणनीति बनाई... बता दें कि कांग्रेस अब तक भागीरथपुरा के मुद्दे पर तीन आंदोलन कर चुकी है, जिसमें निगम का आंदोलन खासा चर्चा में है... चूंकि इंदौर के प्रभारी मंत्री भी खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हैं, तो इस कांड की आंच भी सीधे-सीधे सीएम तक भी पहुंच रही और उन्हें भी विपक्ष जमकर घेर रहा... अब बताया जा रहा है कि कांग्रेस जो आगामी दिनों में बड़ा आंदोलन करने जा रही है, उससे पहले 'टीम कैलाश' ने डैमेज कंट्रोल के लिए कमर कस ली है और 'मीडिया को मनाने' से लेकर अन्य मुद्दों पर काम शुरू हो चुका। 

Comments