साइबर अपराध एवं महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम,

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA

दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव

पोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया  चिरूला थाने के ग्राम तगा में साइबर अपराध एवं महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, एसडीओपी आकांक्षा जैन ने किया मार्गदर्शन


दतिया। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी अनुभाग दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के नेतृत्व में थाना चिरूला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तगा स्थित पंचायत भवन में साइबर अपराध एवं महिला सुरक्षा को लेकर व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन थाना चिरूला प्रभारी नितिन भार्गव के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराध, साइबर बैंक फ्रॉड, साइबर लिटरेसी, महिला सुरक्षा एवं घरेलू हिंसा अधिनियम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। एसडीओपी श्रीमती आकांक्षा जैन ने बताया कि साइबर ठगी से बचने के लिए किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक अथवा संदेश पर विश्वास न करें तथा ओटीपी, पिन, एटीएम व बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत संबंधित साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।
महिला सुरक्षा एवं घरेलू हिंसा अधिनियम के अंतर्गत महिलाओं को उनके अधिकारों, कानूनी सहायता एवं त्वरित मदद के लिए उपलब्ध पुलिस व अन्य विभागों की हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों की सूचना पुलिस को दें और बच्चों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखें। अवैध हथियार, कट्टे अथवा अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी भी तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम के अंत में नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

Comments