KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखान
दतिया। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पट्ठापुरा में हुए सुरेंद्र यादव हत्याकांड में मंगलवार को एक नया मोड़ सामने आया। हत्या के मामले में नामजद आरोपियों दिनेश गिरी, वरुण गिरी एवं रिंकल राजा परमार के परिजन ब्राह्मण एवं क्षत्रीय समाज के लगभग एक सैकड़ा से अधिक लोगों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
परिजनों का कहना है कि इस हत्याकांड से उनके परिवार का कोई संबंध नहीं है और फरियादी पक्ष द्वारा जानबूझकर उन्हें झूठे तरीके से फंसाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना ठोस साक्ष्यों के नामजदगी किए जाने से उनके परिवार की सामाजिक छवि को ठेस पहुंची है।
परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यपरक जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि निष्पक्ष जांच में उनके परिजन दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें कार्रवाई पर कोई आपत्ति नहीं होगी, लेकिन उससे पहले सच्चाई का सामने आना आवश्यक है।
रेखा शर्मा (वरुण गिरी की मां)
इस मामले को लेकर रेखा शर्मा ने कहा “मेरा बेटा ओर मेरा भतीजा एवं मेरा देवर दिनेश गिरी निर्दोष है। बिना जांच के उन्हें आरोपी बना दिया गया है। हम सिर्फ निष्पक्ष जांच चाहते हैं।”
मामले को लेकर राजीव तिवारी ने कहा कि “समाज के लोगों को न्याय प्रक्रिया पर भरोसा है। पुलिस को हर पहलू से जांच करनी चाहिए।”
तो बही लक्ष्मण सिंह परमार ने कहा
“झूठे आरोप लगाकर निर्दोषों को फंसाया जा रहा है। सच्चाई सामने आनी चाहिए।”
दतिया पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा ने बताया कि हमारे पास ज्ञापन आया है, मामले की जांच निष्पक्ष रूप से की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई होगी।
ज्ञापन सौंपे जाने के बाद सुरेंद्र यादव हत्याकांड को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब जिलेभर की निगाहें पुलिस की आगे की कार्रवाई और जांच के निष्कर्ष पर टिकी हुई हैं।

Comments
Post a Comment