*मध्यप्रदेश बजट 2026-27: ईको सेंसिटिव जोनल मास्टर प्लान में बना देश का अग्रणी राज्य, नरवर किले में रोप-वे की घोषणा*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA करैरा रिपोर्टर आलोक चतुर्वेद करैरा : मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है जिसने ईको सेंसिटिव जोनल मास्टर प्लान तैयार करने का कार्य प्रारंभ किया है इस पहल का उद्देश्य धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों का संरक्षण करते हुए सुनियोजित विकास सुनिश्चित करना है इन प्रमुख स्थलों को योजना में किया गया शामिल इस मास्टर प्लान के अंतर्गत प्रदेश के कई प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को शामिल किया गया है, जिनमें प्रमुख हैं ओंकारेश्वर मंदिर.भोजपुर शिव मंदिर.सलकनपुर देवी मंदिर.रायसेन किला.जानापाव कुटी.भेड़ाघाट मार्बल रॉक्स चौंसठ योगिनी मंदिर. नरवर किला भी शामिल है *नरवर किले में रोप-वे प्रस्तावित* करैरा विधानसभा की नरवर तहसील स्थित ऐतिहासिक नरवर किला में रोप-वे निर्माण का प्रस्ताव भी बजट में शामिल किया गया है इस संबंध में करैरा विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने 27 सितंबर को नरवर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष यह मांग रखी थी मुख्यमंत्री ने उसी समय नरवर किले में रोप-वे लगाने की घोषणा की थी, जिसे अब बजट में प्रस्तावित कर औपचारिक रूप दिया गया है विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने बताया रोप-वे निर्माण से न केवल पर्यटकों को किले तक पहुंचने में सुविधा होगी, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद है और नरवर की ऐतिहासिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी

Comments