दतिया 5 पनडुब्बी जलकर नष्ट।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया खेरौना घाट पर अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, 5 पनडुब्बी नष्ट,

दतिया  जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। इसी क्रम में कलेक्टर स्वप्रिल वानखड़े के निर्देशन में शुक्रवार शाम लांच क्षेत्र के खेरौना घाट पर खनिज विभाग और लांच पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में लगी पांच पनडुब्बियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हड़कंप मच गया। खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया और लांच थाना प्रभारी सत्रुघ्न मिश्रा के नेतृत्व में टीम जब खेरौना घाट पहुंची तो नदी तट पर ताजा खुदाई के गड्ढे और रेत निकालने के स्पष्ट निशान पाए गए। जांच के दौरान अवैध रेत खनन में इस्तेमाल की जा रही पनडुब्बियां बरामद की गईं, जिन्हें अधिकारियों ने मौके पर ही तोड़कर नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देश पर अवैध रेत तस्करी और गैरकानूनी उत्खनन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिला खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया ने स्पष्ट कहा कि जिले में किसी भी तरह का अवैध खनन या रेत का परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आगे भी ऐसे अभियान निरंतर चलाए जाएंगे, ताकि खनिज संपदा और पर्यावरण को होने वाले नुकसान को रोका जा सके। इस कार्रवाई के दौरान खनिज विभाग के उपनिरीक्षक संजय, थाना प्रभारी सत्रुघ्न मिश्रा सहित पुलिस एवं वन विभाग की टीम मौजूद रही।

Comments