KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया पीजी कॉलेज में दतिया बाल अकादमी के द्वारा हुआ सीपीआर कार्यशाला का आयोजन
दतिया। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (PG College) दतिया में 20 फरवरी 2026 को सीपीआर (Cardio Pulmonary Resuscitation) विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के एनसीसी, एनएसएस, ईको क्लब एवं खेल विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यह कार्यशाला एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक, दतिया के सहयोग से आयोजित की गई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थिति में जीवन रक्षक तकनीक सीपीआर का प्रशिक्षण प्रदान करना था, जिससे वे जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाने में सक्षम हो सकें।
कार्यक्रम में डॉ. राजेश गुप्ता (विभागाध्यक्ष), डॉ. डी.के. गुप्ता (अध्यक्ष, DAP), डॉ. मनीष अजमेरिया (सचिव, DAP), डॉ. पुनीत अग्रवाल (संयुक्त सचिव, DAP) एवं डॉ. जगराम मांझी (कोषाध्यक्ष, DAP) ने संसाधन व्यक्ति के रूप में उपस्थित रहकर विद्यार्थियों को सीपीआर की विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर जय श्री त्रिवेदी के अध्यक्ष उद्बोधन के साथ एवं सभी चिकित्सकों के स्वागत के साथ किया गया।
उसके बाद विशेषज्ञों में शामिल डॉ दीपिका सिंह, डॉ संजीव गर्ग, डॉ वी श्रीकर, डॉ शशिकांत कुशवाहा, डॉ पुष्पेंद्र पटेल, डॉ खेलताराम आर्य, डॉ मोहित खेर ने बताया कि सही समय पर दिया गया सीपीआर किसी भी व्यक्ति के जीवन को बचा सकता है। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जीवन रक्षक तकनीकों को सीखा।
कार्यक्रम का समापन डॉ चारू सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन लेफ्टिनेंट नाजिश शेख के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ सीमा सिंह, एनएसएस प्रभारी दीपिका दीक्षित, इको क्लब प्रभारी डॉ चारू सिंह, खेल प्रभारी डॉ दुष्यंत यादव,प्रो एस के पांडे श्री आशीष राहुल,डॉ राहुल श्रीवास्तव,डॉ एम चंद्र शेखर,डॉ अमिता यादव का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ मौजूद रहा।
Comments
Post a Comment