वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष मप्र का सेंवढ़ा दौरा।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष मप्र विधानसभा* *श्री अजय सिंह राहुल का सेंवढ़ा दौरा* 

दतिया  सेंवढ़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री देशराज कुशवाह ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह राहुल भैया शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर सेंवढ़ा आएंगे तथा विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रमों में शामिल होंगें इस अवसर पर सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह साथ रहेंगे। 
तय कार्यक्रम के अनुसार 
शनिवार को सुबह 9.30 बजे कसेरुआ में श्री दशरथ पटेल के निवास पर स्वल्पाहार एवं कार्यकर्ताओं से भेंट। सुबह 11.00 बजे ग्राम बिजोरा में स्वागत, सुबह 11.15 बजे मंगरोल में स्वागत। सुबह 11.30 बजे सेंवढ़ा किला में पूर्व विधायक घनश्याम सिंह के निवास पर स्वागत एवं कांग्रेस जनों से भेंट। दोपहर 12.30 बजे बेरछा तिराहा पर जयवेंद्र सिंह परिहार द्वारा स्वागत। दोपहर 1.00 बजे भगुवापुरा में पूर्व जनपद सदस्य ज्ञान सिंह राजपूत के निवास स्वागत एवं कांग्रेस जनों से चर्चा। दोपहर 1.30 बजे थरेट में रामशर्मा के निवास पर स्वागत एवं कांग्रेस जनों से चर्चा। दोपहर 2.00 बजे इंदरगढ़ में हीरो होंडा एजेंसी दतिया सेंवढ़ा रोड पर स्वागत एवं चर्चा। ब्लॉक अध्यक्ष संजय राणा के निवास पर स्वागत एवं कांग्रेस जनों से भेंट, ररुआराय में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विष्णु गुर्जर के निवास पर स्वागत एवं कांग्रेस जनों से भेंट। दोपहर 2.30 बजे ग्राम धीरपुरा में स्वागत एवं कांग्रेस जनों से भेंट।

Comments