कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े की धर्मपत्नी श्रीमती राधिका वानखड़े का आंगनबाड़ी भ्रमण।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी, रामलाल गौतम

दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े की धर्मपत्नी श्रीमती राधिका वानखड़े का आंगनबाड़ी भ्रमण “
दतिया मेरी आंगनबाड़ी–मेरी ज़िम्मेदारी” के तहत बच्चों संग बिताया स्नेहपूर्ण समय कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े की धर्मपत्नी श्रीमती राधिका वानखड़े ने “मेरी आंगनबाड़ी–मेरी ज़िम्मेदारी” अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 34 एवं डगरई स्थित गोद ली गई आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ आत्मीय समय बिताया और उन्हें खिलौने, चॉकलेट एवं मिठाई वितरित की। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह देखने को मिला। श्रीमती वानखड़े ने आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा बच्चों को दिए जा रहे भोजन/पोषण आहार की गुणवत्ता भी जांची। साथ ही उन्होंने बच्चों के माता-पिता से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। उन्होंने कार्यकर्ताओं को साफ-सफाई, पोषण और बच्चों की नियमित गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

Comments