राष्ट्र रक्षकों ने किया डॉ. हेमंत जैन का सम्मान।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

*पुलवामा हमले के बाद सैनिकों व परिवारों को आजीवन निःशुल्क परामर्श का संकल्प*
दतिया, 13 फरवरी 2026: पुलवामा आतंकी हमले के दिन से सैनिकों और उनके परिवारजनों को आजीवन निःशुल्क चिकित्सा परामर्श प्रदान करने वाले दतिया के डॉ. हेमंत जैन को सीआरपीएफ, सीआईसीएफ और आईटीबीपी के जांबाजों ने सम्मानित किया।
सुकमा (छत्तीसगढ़) में सीआरपीएफ में पदस्थ दतिया निवासी लक्ष्मी नारायण सेन, सीआईसीएफ के रविशंकर योगी तथा अरुणाचल प्रदेश में आईटीबीपी में तैनात देवेंद्र सविता ने सोमवार को डॉ. जैन के निवास पर पहुंचकर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि यह सेवा राष्ट्रभक्ति की सच्ची मिसाल है।
डॉ. जैन ने सम्मान ग्रहण करते हुए कहा, “राष्ट्र रक्षकों द्वारा दिया गया यह सम्मान मेरे जीवन का सबसे बड़ा पुरस्कार है। यह दर्शाता है कि अच्छे संकल्प सदैव फलदायी होते हैं।” डॉ. जैन जनरल मेडिसिन के विशेषज्ञ हैं और दतिया में सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं। उनका यह प्रयास सैनिक कल्याण के क्षेत्र में एक नई मिसाल साबित हो रहा है।

Comments