दतिया नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन न मिलने से नाराज़ होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले लगभग तीन माह से वेतन नहीं मिला है, जिसके कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों ने बताया कि वेतन न मिलने से घर का खर्च चलाना, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो रहा है।
सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनका बकाया वेतन नहीं दिया गया तो वह अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।
इस संबंध में जब सफाई प्रभारी से बातचीत की गई तो उन्होंने कर्मचारियों के दावे को नकारते हुए कहा कि तीन माह का नहीं बल्कि केवल एक माह का वेतन बकाया है, जिसे शीघ्र ही दिया जाएगा। वहीं सफाई कर्मचारियों का स्पष्ट कहना है कि कुल तीन माह का वेतन अब भी बकाया है।
वेतन को लेकर कर्मचारियों और प्रशासन के बीच चल रही इस असहमति के चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

Comments