KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी, रामलाल गौतम
दतिया।दतिया में केंद्रीय बजट और मध्य प्रदेश की राजनीति को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को दतिया में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विजयशाह और राजेंद्र शुक्ला के पुतले जलाए। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार के बजट में मध्य प्रदेश और दतिया जिले को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार को लेकर दिए गए “औकात में रहने” जैसे बयान को कांग्रेस ने लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन बताया।प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और विकास की कमी से जूझ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनसमस्याओं से मुंह मोड़कर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस जनता के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता पुतले जलाने में सफल रहे। मौके पर कुछ समय के लिए तनाव का माहौल भी बना रहा। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के चलते क्षेत्र में हलचल बनी रही।

Comments
Post a Comment