KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने शुकवार को बम बम महादेव के पास जिला कांग्रेस कार्यालय जवाहर भवन में बैठक की जिसमें पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव,संगठन जिला प्रभारी गुड्डू राजा बुंदेला, विधानसभा प्रभारी दशरथ सिंह गुर्जर मुख्य रूप से उपस्थित रहे बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने की बैठक का संचालन नरेंद्र गुर्जर जिला संगठन महासचिव ने किया एवं आभार अनिल राज श्रीवास्तव ने किया बैठक में 24 फरवरी को भोपाल विधानसभा घेराव एवं जिले की कांग्रेस पंचायत,बार्ड स्तर समिति गठन की रूप रेखा तैयार की गई पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकताओं से कहा कि इस विधानसभा घेराव में जिले का योगदान ज्यादा से ज्यादा होना चाहिए यह आंदोलन उन सत्ताधारी के खिलाफ है जो संविधान ओर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हर नागरिक को अपनी आजादी का अधिकार है लेकिन केंद्र ओर राज्य सरकार सिर्फ हिटलर शाही की राजनीति कर रही है संगठन जिला प्रभारी गुड्डू राजा बुंदेला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते कहा दतिया कांग्रेस किसी भी स्थिति में भोपाल में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचेगी और भाजपा सरकार सरकार को जगाने का काम करेंगे जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की गई भोपाल विधानसभा घेराव में दतिया से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर गूंगी बेरी सरकार को होश में लाने का काम करेंगे जिससे किसानों महिलाओं युवाओं गरीबों मजदूरों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत में विधानसभा घेराव कर आवाज बुलंद करेंगे दतिया विधानसभा प्रभारी दशरथ सिंह गुर्जर ने कहा कि आज भाजपा सरकार के नीतियों के कारण हर वर्ग परेशान है चाहे महिलाओं की सुरक्षा की बात हो या किसानों की नौजवान,गरीब मजदूर की बात हो सिर्फ ओर सिर्फ़ सपने दिखाए जा रहे बैठक में मुख्य रूप से पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव,जिला प्रभारी गुड्डू राजा बुंदेला जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा विधानसभा प्रभारी दशरथ सिंह गुर्जर,पूर्व विधायक घनश्याम सिंह पूर्व मंत्री महेंद्र बौद्ध ग्वालियर शहर जिला सुरेंद्र यादव,वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक,जिला संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,अजय शुक्ला,अंबिका शर्मा,अनूप पाठक नारायण बाबू जी,देवेंद्र यादव, राजू लठेत शिशुपाल यादव,देशराज कुशवाहा, लक्ष्मण यादव, शैलेंद्र यादव, सुभाष जाटव, मान सिंह कुशवाहा,आनंद चौबे रचना शेर सिंह स्वामी शरण कुशवाहा,महिपाल सिंह गुर्जर पातीराम पाल,अनिल राज श्रीवास्तव,आशीष तिवारी,रिंकू यादव, पुष्पराज राजपूत,मोहन कुशवाहा,वासुदेव कमरिया, खुमान सिंह बेचैन,हरिमोहन गुर्जर, रामकुमार मोंगिया,वी के नामदेव,रवि यादव, विनोद यादव, आदि उपस्थित रहे!
Comments
Post a Comment