KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन मे सोमवार 16 फरवरी को एडीआर भवन में दतिया जिले के विभिन्न राष्ट्रीयकृत एवं निजी बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ 14 मार्च 2026 में आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु बैठक का आयोजन किया गया।बैठक के दौरान लोक अदालत में प्रस्तुत किए जाने वाले प्रकरणों की सूची, ऋण वसूली मामलों के मैत्रीपूर्ण निराकरण, समझौता की संभावनाओं तथा आवश्यक दस्तावेजों की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में उपस्थित सतीश वसुनिया मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा समस्त बैंक प्रतिनिधियों से कहा कि वह अधिक अधिक से अधिक मामलों को लोक अदालत में प्रस्तुत करें ताकि विवादों का शीघ्र सरल एवं किफायती समाधान सुनिश्चित हो सके।उन्होंने बताया कि लोक अदालत में समझौते के आधार पर निस्तारित मामलों पर अदालत ही शुल्क भी नहीं लगता तथा पक्षकारों को तुरंत राहत प्राप्त होती है। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री निधि पिंटो एवं श्री विजिताशव पुष्कर न्यायाधीश एवं श्रीमती ज्योति कुवाल न्यायाधीश उपस्थित रही।

Comments
Post a Comment