डॉ.राजेंद्र प्रसाद जी का जीवन हमें सचेत करता है कि सत्ता से बड़ा सिद्धांत होता है और पद से बड़ा कर्तव्य ।
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
डॉ.राजेंद्र प्रसाद जी का जीवन हमें सचेत करता है कि सत्ता से बड़ा सिद्धांत होता है और पद से बड़ा कर्तव्य --------अशोक दांगी बगदा
दतिया आज जिला कांग्रेस कार्यालय जवाहर भवन पर शनिवार को भारत के प्रथम राष्ट्रपति महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की पुण्यतिथि मनाई गई सर्वप्रथम डॉ राजेंद्र प्रसाद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने की एवं कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र गुर्जर जिला संगठन महासचिव ने किया कार्यकम संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा कि बिहार की पावन धरती पर जन्मे इस महान सपूत ने स्वतंत्र भारत की लोकतांत्रिक यात्रा को दिशा दी जब देश आज़ादी के बाद नई राह तलाश रहा था,तब उन्होंने राष्ट्रपति पद की गरिमा को सादगी, शुचिता और नैतिकता से परिभाषित किया सत्ता के सर्वोच्च पद पर रहते हुए भी उनका जीवन तपस्वी जैसा रहा न अहंकार,न दिखावा,केवल राष्ट्रहित सर्वोपरि! कार्यकम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता अंबिका शर्मा,जिला संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला, नारायण बाबू जी,पुष्पराज राजपूत,डॉ राकेश खरे,मोहन कुशवाहा,बी के नामदेव,जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव,विक्रम दांगी दतिया, वासुदेव सरपंच,रामदास उत्साही,आशीष तिवारी,राघवेंद्र जादौन,प्रिंस वाल्मीकि,मोहन स्वरूप श्रीवास्तव,जाकिर मंसूरी,पवन बेडर,उमेश साहू सिंधवारी,मानस दुबे,रवि विदुआ आदि उपस्थित रहे!
Comments
Post a Comment