KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया।पवित्र रमजान महीने का रोजा (व्रत) शुरू हो चुका है।
रविवार को बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रोजा रखा।
इसी क्रम में पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक
ने रमजान के पवित्र महीने के चौथे दिन बहादुर शाह की मस्जिद, चूनगर फाटक पर रोजा
इफ्तार कराया। इस अवसर पर उन्होंने रोजा दारों से चर्चा करते हुए रमजान के महत्व को
बताया और कहा कि यह महीना नेकनियती, ईमानदारी, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है।
नायक ने सभी से दतिया, देश और प्रदेश की अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ करने की
अपील की।
इस मौके पर पूर्व पार्षद नजर खान, काले खान, रफीक खान, इरफान खान, शहजाद खान, राजू शाह और अन्य उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment