KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी, रामलाल गौतम
दतिया में विवादित फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” को लेकर यादव समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला।* फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और सोशल मीडिया प्रचार सामग्री में समाज की छवि को आपत्तिजनक ढंग से दर्शाए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया।
शुक्रवार को अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा के बैनर तले बड़ी संख्या में समाजजन न्यू कलेक्ट्रेट पहुंचे और संयुक्त कलेक्टर लोकेंद्र सरल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई।
जिला अध्यक्ष पवन यादव ने स्पष्ट कहा कि समाज के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर समाज की भावनाओं का सम्मान करने की अपील की है।
प्रशासन की ओर से ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच का आश्वासन दिया गया है।
Comments
Post a Comment