KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर रामलाल गौतम
---------------------------------------
दतिया। पवित्र नगरी दतिया में अवैध शराब के विक्रय पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने विशेष अभियान चलाया। कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता संदीप शर्मा के निर्देशानुसार तथा जिला आबकारी अधिकारी बी एल दांगी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रामकुमार सूत्रकार एवं आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी अनिरुद्ध खानवलकर के नेतृत्व में व्रत प्रभारी केतन भाबर ने व्रत्त दतिया अ में अवैध शराब के विक्रय के खिलाफ कार्यवाही की। सूचक की सूचना पर कार्रवाई करते हुए, आबकारी टीम ने दो अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब जप्त की। पहली कार्रवाई में पूरन पुत्र मुल्लू कुशवाह (57) निवासी ठंडी सड़क दतिया के पास से 9 ब्लैक फोर्ट बीयर (500 ml) और 45 पाव देसी प्लेन मदिरा (180 ml) कुल 12.6 बल्क लीटर मदिरा जप्त की गई। वहीं दूसरी कार्रवाई में राजकुमार पुत्र घनश्याम कुशवाह (34) निवासी खलकापुरा, दतिया से 50 क्वार्टर देसी मदिरा प्लेन और 3 किंगफिशर बीयर (500 ml) कुल 10.5 बल्क लीटर मदिरा जप्त की गई। दोनों मामलों में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जप्त मदिरा का कुल अनुमानित मूल्य लगभग 8865 रुपये है। इस अभियान में आबकारी आरक्षक संजय शर्मा, मनीष यादव, विकास पाठक, लक्ष्मीनारायण मांझी, खुशबू रघुवंशी और वाहन चालक जानकी प्रसाद कुशवाहा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Comments
Post a Comment