आबकारी व्रत्त दतिया (अ) में अवैध शराब के विक्रय के विरुद्ध की गई कार्यवाही।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी, रामलाल गौतम 

दतिया जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत की जांच हेतु कलेक्टर   स्वप्निल वानखेडे के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी दतिया श्री बी एल दांगी के मार्गदर्शन में एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रामकुमार सूत्रकार के निर्देशन में आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी अनिरुद्ध खानवलकर के नेतृत्व में व्रत्त प्रभारी केतन भाबर ने व्रत्त दतिया (अ) में ग्राम घूघसी एवं बड़ौनी क्षेत्र में अवैध शराब के विक्रय के विरुद्ध निम्न कार्यवाही की गई- (1) राममिलन पुत्र रतन सिंह रावत उम्र 28 वर्ष निवासी घूघसी से ग्राम घूघसी में किराने की दुकान से 18 क्वार्टर सनी व्हिस्की, 26 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा एवं 06 वोल्ट बीयर केन। (2) राजेंद्र पुत्र शोभाराम रावत, उम्र 65 वर्ष, निवासी घूघसी से ग्राम घूघसी में नाश्ते की दुकान से 06 वोल्ट बीयर केन। (3) सानिया पत्नी अंगद कंजर, उम्र 19 वर्ष, निवासी खोडन कंजर डेरा से पहाड़ी के पास, पिटसूरा रोड, बडौनी पर एक प्लास्टिक की बोरी में 24 पाउच हाथभट्टी मदिरा। मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क के अंतर्गत कुल 03 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जिनमें 03 आरोपीयों को मौके पर गिरफ्तार किया गया। तीनों प्रकरणों में कुल 18.72 बल्क लीटर मदिरा जब्त की गई। कुल जप्त मदिरा का अनुमानित मूल्य लगभग 6510/ रुपए है। उक्त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक श्री संजय शर्मा, श्री मनीष यादव, श्री विकास साहू, सुश्री याशनिका यादव एवं वाहन चालक श्री जानकी प्रसाद कुशवाहा का सराहनीय योगदान रहा।

Comments