दतिया हमारे साथ अन्याय हो रहा, प्रशासन हमें हमारा हक़ दिलाए” नर्सिंग ऑफिसर्स।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर रामलाल गौतम

दतिया हमारे साथ अन्याय हो रहा, प्रशासन हमें हमारा हक़ दिलाए” – नर्सिंग ऑफिसर्स जांच 2021 से फाइलों में, दोषी मज़े कर रहे, हमें प्रताड़ित किया जा रहा – नर्सिंग ऑफिसर्स

 दतिया  शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया के नर्सिंग ऑफिसर्स ने डीन डॉ. दीपक सिंह मरावी पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पिछले 18 महीनों से हो रहे आर्थिक और मानसिक शोषण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नर्सिंग ऑफिसर्स ने बताया कि उनकी नियुक्ति वर्ष 2021 में हुई थी। भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताएं पाए जाने के बाद तत्कालीन अधिष्ठाता एवं चयन समिति के खिलाफ लोकायुक्त और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) द्वारा जांच शुरू की गई थी। लेकिन पिछले 4–5 वर्षों से यह जांच फाइलों में ही सिमटी हुई है। जांच का अब तक क्या निष्कर्ष निकला, इसकी कोई जानकारी नर्सिंग ऑफिसर्स को नहीं दी गई, जबकि कथित दोषी अधिकारी आज भी बिना किसी कार्रवाई के आराम से अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। नर्सिंग ऑफिसर्स का आरोप है कि वे पिछले 18 महीनों से परिवीक्षा अवधि समाप्त किए जाने, पूर्ण वेतन भुगतान और नियमितीकरण के लिए भटक रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि कुछ दिव्यांग नर्सिंग ऑफिसर्स तथा कुछ वे कर्मचारी जिन्होंने यहां से म्यूचुअल ट्रांसफर करवा लिया है, उनका नियमितीकरण कर दिया गया है, जबकि शेष नर्सिंग ऑफिसर्स को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डीन को मौखिक और लिखित रूप से कई बार अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया। इतना ही नहीं, माननीय उच्च न्यायालय ग्वालियर में याचिका भी दायर की गई, जिसमें डीन को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। न्याय न मिलने पर नर्सिंग ऑफिसर्स ने सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उन पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है और अधिकारियों द्वारा धमकियां दिए जाने का आरोप भी लगाया गया है। नर्सिंग ऑफिसर्स का कहना है कि वे स्वयं को आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने शासन और प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को सजा दी जाए, लेकिन निर्दोष नर्सिंग ऑफिसर्स को उनका हक़ जल्द से जल्द दिलाया जाए।

Comments