KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
जिले में माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं के सुचारू संचालन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने सलोंन-बी एवं मेथाना स्थित परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वानखड़े ने परीक्षा कक्षों, प्रवेश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण, पर्यवेक्षकों की उपस्थिति एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आज कक्षा 10वीं का अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र आयोजित किया गया।
कलेक्टर श्री वानखड़े ने केन्द्र प्रभारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा परीक्षार्थियों को शांत एवं अनुशासित वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि नकल पर सख्ती से नियंत्रण रखा जाए और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।
Comments
Post a Comment