KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया नगर पालिका के साधारण सम्मेलन में बुधवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब वार्ड क्रमांक 02 के कांग्रेस पार्षद जितेंद्र प्रजापति पर गरीबी रेखा (BPL) का राशन लेने का आरोप लगाया गया।
भाजपा पार्षदों ने बैठक के दौरान दस्तावेज लहराते हुए आरोप लगाया कि एक जनप्रतिनिधि होने के बावजूद प्रजापति सरकारी राशन योजना का लाभ उठा रहे हैं, जो नियमों के खिलाफ है। इस दौरान सदन में जमकर नारेबाजी हुई और उनकी सदस्यता शून्य करने की मांग उठाई गई।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भाजपा पार्षद आरोपों के समर्थन में कागज दिखा रहे हैं। वहीं वार्ड 18 की पार्षद रामदेवी तिवारी के बेटे अनूप कानू तिवारी ने भी प्रजापति पर फर्जी तरीके से बीपीएल कार्ड बनवाने का आरोप लगाया।
इन आरोपों पर सफाई देते हुए पार्षद जितेंद्र प्रजापति ने कहा कि बीपीएल कार्ड उनके पिता के नाम पर है और उन्होंने अपना अलग राशन कार्ड बनवा लिया है।
मामला इतना बढ़ गया कि सदन का माहौल पूरी तरह गरमा गया और अन्य राजनीतिक टिप्पणियां भी होने लगीं। इस दौरान भाजपा पार्षद दीपक सोनी ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पर भी तंज कस दिया।
नगर पालिका के सीएमओ नागेंद्र सिंह गुर्जर ने पूरे मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजा।
Comments
Post a Comment