बैराड पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 11,50,000 रुपये की स्मैक जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया ।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA संपादक साहिल खान *बैराड पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुये 55.99 ग्राम स्मैक कीमती 11,50,000 रुपये की जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।* थाना बैराड पुलिस को मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि सिद्ध बाबा स्थान बरोद रोड बैराड पर दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ स्मैक बैंचने के लिये खडे हैम। मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु मय फोर्स के मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे तो दो व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिया के मिले, जिसका नाम पता पूँछा तो एक ने अपना नाम आशिक पुत्र शिशुपाल रावत उम्र 20 साल निवासी मोनू गुर्जर के फड के सामने बैराड एवं टिंकल उर्फ शेरा पुत्र रामेश्वर रावत उम्र 20 साल निवासी बादशाह रावत के घर के सामने कालामढ बैराड का होना बताया । आरोपी आशिक रावत के कब्जे से 32.29 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक एवं आरोपी टिंकल उर्फ शेरा रावत के कब्जे से 23.70 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कुल 55.99 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमती 11,50,000 रुपये की जप्त की गई एवं आरोपीगणों से पूँछताछ की तब उन्होने अन्य सप्लायरों के नाम बताये हैं जिन्हें चिन्हित किया जा रहा है। उन पर भी कडी कार्यवाही की जावेगी एवं आरोपीगणों द्वारा बताया कि करीब 02 वर्ष से स्मैंक विक्री कर रहे है तथा 3500 रुपये मे एक ग्राम के हिसाब से शिवपुरी से खरीदकर लाते है व 10000 रुपये की एक ग्राम के हिसाब से पुडिया बनाकर लोगों को विक्री कर रहे हैं, एवं खर्चा निकालकर पैसे बराबर बराबर हम दोनों बांट लेते है। आरोपीगणों को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया।
जप्त माल – अवैध मादक पदार्थ स्मैंक 55.99 ग्राम कीमती 1150000 रुपये एवं एक इलेक्ट्रोनिक तोल कांटाव नगदी 1000 रुपये। इनकी रही भूमिका : - निरी सुरेश शर्मा , उनि धर्मेन्द्र शिवहरे , सउनि सत्येन्द्र सिंह भदौरिया ,प्रआर.947 इकबाल अहमद, आर.875 ज्ञान सिंह रावत, आर.150 अतरसिंह रावत, आर.1058 राजेन्द्र प्रसाद, आर.817 रविन्द्र धाकङ, आर. 658 अजय नीखरा , चा.आर. 72 मनीष परिहार।

Comments