KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
संपादक साहिल खान
शिवपुरी चौकी मगरौनी थाना नरवर पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुये आरोपी के आंगन मे छुपा कर रखी 50 पेटी शराब कीमती 206000 रूपए की जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।
थाना प्रभारी नरवर नेतृत्व में चौकी मगरौनी पुलिस टीम को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सोनू पुत्र रघुवीर परिहार (ठाकुर) निवासी ग्राम भदारी चौकी मगरौनी थाना नवर का अपने खेत ग्राम भदारी मे बने मकान के बाहर लगी टीन शेड में शराव रखे हुए है जो कहीं ले जाने की फिराक मे है मुखविर की सूचना से हमराही फोर्स के साथ सोनू परिहार के खेत ग्राम भदारी पर बने मकान पर पहुंचे तो आदतन अपराधी सोनू पुत्र रघुवीर परिहार (ठाकुर) अपने घर के पास खड़ा दिखा जो पुलिस को देख कर अपनी मो.सा.क्र. MP-33 ZC-6920 से भौगोलिक स्थिति का फायदा उठा कर मौके से भाग गया। घर के बाहर टीन शेड मे पीली चादर से ढका सामान दिखा जिसे हटाया तो उसमे 37 पेटी देशी मदिरा प्लेन की प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वार्टर, 8 पेटी देशी मदिरा मसाला की प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वार्टर, 05 पेटी वीयर वोल्ट कम्पनी की प्रत्येक पेटी में 24 केन रखे मिले आरोपी सोनू पुत्र रघुवीर परिहार (ठाकुर) का यह कृत्य धारा 34(2), आवकारी एक्ट के तहत दण्डनीय होने से आरोपी के घर के पास बने टीन शेड मे से कुल 37 पेटी देशी मदिरा प्लेन के कुल 1850 क्वार्टर प्रत्येक क्वार्टर में 180 एमएल कुल 333 लीटर, 08 पेटी देशी मदिरा मसाला के कुल 400 क्वार्टर प्रत्येक क्वार्टर में 180 एमएल कुल 72 लीटर, 05 पेटी वीयर वोल्ट कम्पनी की प्रत्येक पेटी में 24 केन कुल 120 केन प्रत्येक केन मे 500 एमएल कुल 60 लीटर वीयर, देशी प्लेन शराव, देशी मदिरा मसाला, वीयर की कुल मात्रा 465 लीटर कीमती 206000 रुपये की जब्त की गयी

बरामद मथुका -
(01) 37 पेटी देशी मदिरा प्लेन
(02) 08 पेटी देशी मदिरा मसाला
(03) 05 पेटी वीयर वोल्ट कम्पनी कुल मात्रा 465 लीटर कीमती 206000 रुपये की जब्त की गयी
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक विनय यादव थाना प्रभारी नरवर एवं उनि. अभिमन्यु राजावत चौकी प्रभारी मगरौनी, सउनि, दिनेश यादव, प्रआर 603 भूपेन्द्र गुप्ता, आर. 100 अनिल चतुर्वेदी,, आर. 944 सचिन यादव, आर. 582 रविन्द्र भास्कर, आर. 483 राघवेन्द्र तोमर की विशेष भूमिका रही है।
Comments
Post a Comment