धर्म से जुड़कर ही व्यक्ति अपना व परिवार का भला कर सकता है- घनश्याम सिंह, पूर्व विधायक

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

ग्राम भोवई बुजुर्ग में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए पूर्व विधायक 
दतिया। धर्म से जुड़कर ही व्यक्ति अपना व परिवार का कल्याण कर सकता है, धर्म हमें सदमार्ग की राह दिखाता है। वर्तमान समय में धर्म ही व्यक्ति का एकमात्र सहारा है, आपके ग्राम भोवई बुजुर्ग में श्री नर सिंह महाराज भोवई धाम सरकार पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा की ज्ञान रूपी गंगा बह रही है, मुझे विश्वास है की इस ज्ञान रूपी गंगा से आप लोगों को कुछ ना कुछ तो अवश्य लाभ होगा। वर्तमान समय में लोगों के जीवन स्तर में बदलाव आया है, सुख समृद्धि बढ़ती जा रही है इसके साथ-साथ मन् का विकास होना भी बहुत जरूरी है, यदि हम अच्छे इंसान न बन पाए तो समृद्धि का कोई अर्थ नहीं रह जाता हैं। आज मन पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है। 
 हम अच्छे काम करें, धर्म के मार्ग पर चलें, संतों, गुरुजनों, माता-पिता का सम्मान करें, बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार दें, उन्हें सामाजिक बुराइयों और व्यसनों से दूर रखें। यह सब तभी हो सकता हैं जब हम धर्म के मार्ग पर चलें, धर्म ही हैं, जो हमारा मार्गदर्शन करता है यह विचार सेंवढ़ा  विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने ग्राम भोवई बुजुर्ग में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर व्यक्त किए। 
कार्यक्रम के आरंभ में श्री सिंह ने श्रीमद्भागवत कथा ग्रँथ को नमन कर  भागवताचार्य पंडित श्री रमाकांत व्यास जी महाराज को पुष्पहार पहनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।  इसके पश्चात भोवई धाम सरकार पीठाधीश्वर श्री श्री 108 राघवदास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। 
कार्यक्रम में कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं कथा पारीछत पंडित पवन शर्मा पटेल, हरिश्चंद्र पटेल, पुजारी पंडित मोहित महाराज आदि ने पूर्व विधायक श्री सिंह का फूल माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।


Comments