KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
संपादक साहिल खान
*थाना करैरा पुलिस को अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही मे बड़ी सफलता मिली, जिसमे 32 पैटी देशी व अंग्रेजी शराब कीमती 1 लाख 60 हजार रूपये मय एक मारूति फ्रांक्स कार जप्त की गई एवं आरोपी चालक के खिलाफ आबकारी एक्ट मे कर्यबाही की गई।
थाना करैरा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक मारूति कार गाडी क्रमांक UP 93 CE 2685 झांसी तरफ से करैरा आने वाली है, जिसमे अवैध शराब भरी हुई है। मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु वाहन चैकिंग हाईवे पर बने कृष्णा ढाबा पर पहुंचे तो एक मारूति फ्रांक्स कार आती दिखी जिसके चालक ने पुलिस वाहन को देख कार को ढाबे तरफ मोड़ दिया एवं गाडी छोड़ कर भाग गया। गाड़ी को खोल कर अंदर चैक किया तो कार में 28 पेटी देशी प्लेन मदिरा की प्रत्येक पेटी मे 50-50 क्वाटर कुल 1400 क्वाटर देशी प्लेन शराव के एवं 02 पेटी देशी मसाला लाल के कुल 100 क्वाटर, 02 पेटी वोल्ट कंपनी की कुल 48 वियर कैन कुल मात्रा 294 बल्क लीटर कीमती 1 लाख 60 हजार रू रखी पाई गई आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आवकारी एक्ट का दण्डनीय पाया जाने से, आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 328/26 धारा 34 (2) आबकरी एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। आरोपी की तलाश जारी है।
बरामद माल- 32 पेटी देशी प्लेन शराब कुल कीमती 1 लाख 60 हजार रुपये। एक मारूति फ्रंक्स कार जिसकी कीमती लगभग 07 लाख रुपये । कुल मसरुका - 08 लाख 60 हजार रुपये
सराहनिय भूमिका- थाना प्रभारी निरी० विनोद छावई, उनि राजकुमार सिंह चाहर, उनि पुष्पेन्द्र सिंह चौहान, सउनि ब्रजराज सिहं, आर. राधे जादौन, आर. सुरेन्द्र रावत, आर. मत्स्येन्द्र गुर्जर, आर. चालक राधवेन्द्र यादव।
Comments
Post a Comment