KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच ड्यूटी निभा रहे यातायात विभाग के आरक्षक प्रमोद शाक्य की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
बताया जा रहा है कि आरक्षक प्रमोद शाक्य लगातार ट्रैफिक व्यवस्था संभालते हुए लोगों को यातायात नियमों का पालन कराने में लगे हुए थे। इसी दौरान तेज गर्मी और धूप के कारण उनकी हालत खराब हो गई।
सहकर्मी पुलिसकर्मियों द्वारा तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार अत्यधिक गर्मी और डिहाइड्रेशन के चलते उनकी तबीयत बिगड़ी है।
यातायात पुलिस के जवान लगातार कड़ी धूप में शहर की यातायात व्यवस्था संभाल रहे हैं। ऐसे में पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।
Comments
Post a Comment