KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया आरोह खेल प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता में कन्या हाईस्कूल होलीपुरा विजेता रही शारदा हाईस्कूल उपाविजेता रही
खेलो बड़ो योजना और खिलाड़ी प्रतिभा खोज अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई
आज खेल एवं युवा कल्याण विभाग विकासखंड दतिया द्वारा आयोजित 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत खेलों बड़ो योजना और प्रतिभा खोज के अंतर्गत आज मैत्रीपूर्ण कबड्डी खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विजेता कन्या हाईस्कूल होलीपुरा रही जबकि उपाविजेता शारदा हाईस्कूल राजघाट कॉलोनी टीम रही यह प्रतियोगिता शासकीय कन्या हाईस्कूल होलीपुरा के परिसर आयोजित किए गए प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व प्रधानाध्यापक राघवेंद्र सिंह परिहार और कन्या हाई स्कूल होलीपुरा के प्राचार्य रविंद्र सिंह सेंगर ने खिलाड़ियों परिचय प्राप्त कर किया समापन एवं पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्राचार्य रविंद्र सिंह और शारदा हाई स्कूल के डायरेक्टर सुनील सिंह कुशवाह ने फाइनल मैच में विजेता एवं उपाविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया इस अवसर पर खिलाड़ी बेटियो प्रोत्साहित करते हुए सेंगर ने कहा कि कबड्डी हमारा प्राचीन खेल है इसमें कड़ी मेहनत और अनुशासन से खेलने वाले खिलाड़ी निश्चित ही आगे बढ़ते हैं आप मन लगाकर खेलो और अपने माता-पिता का नाम रोशन करो कार्यक्रम का संचालन युवा समन्वयक संजय रावत ने किया
Comments
Post a Comment