KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया जिला अस्पताल दतिया में माई की रोटी समिति का आठवां विशाल भंडारा संपन्न हुआ । जैसा कि सभी को विदित है कि दतिया में माई की रोटी समिति जिला अस्पताल दतिया में भर्ती गरीब मरीजों उनके अटेंडर को समय पर अच्छा गुणवत्ता युक्त ताजा भोजन मिले इस मंशा से हर माह विशाल भंडारा आयोजित करती है । इस समय अत्यधिक गर्मी होने के कारण समिति ने ताजा भोजन के साथ-साथ अस्पताल में इलाज कराने आए लोगों को ठंडा रूहआबजा का शरबत भी पिलाया । समिति की सदस्य युवा जुझारू पार्षद किरन टिलवानी जी ने कन्या पूजन कर भंडारे की शुरुआत की । भंडारे में प्रमुख रूप से पार्षद बृजेश दुबे , रोशन शुक्ला,विनीत विश्वकर्मा,विशाल व्यास, रमाकांत दांगी, नित्य गुर्जर ,मंचल त्रिपाठी, अनिल पंडा, शैलेंद्र सिंह चंदेल, कुलदीप सोनी, संदीप तिवारी पटवारी, चंद्रशेखर नामदेव, कमलेश प्रजापति, नितिन चौधरी, मैथिली द्विवेदी, अतुल दीक्षित, रोहन शर्मा, हेमंत शर्मा, सुनील दुबे आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment