KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया युवा गहोई सेना ने मुस्कान को आयकर कार्यालय अधीक्षक में चयनित होने पर शुभकामनाएं दी
युवा समाजसेवी अभय ने किया सम्मानित,
दतिया :- हाल में SSC CGL की परीक्षा में आयकर विभाग में कार्यालय अधीक्षक के पद चयनित छात्रा मुस्कान गुप्ता पुत्री मनोज गुप्ता ने SSC CGL की परीक्षा मे आयकर विभाग में कार्यालय अधीक्षक पद पर चयनित होकर सम्पूर्ण वैश्य समाज ही नही पूरे दतिया और प्रदेश का नाम रोशन किया है व छात्रा बहन मुस्कान गुप्ता का प्रदेश के लोकप्रिय समाजसेवी युवा गहोई सेना के संस्थापक अभय गुप्ता नेताजी के नेतृत्व में दतिया श्रीमाई कृपा निवास गायत्री कालौनी पर आयकर विभाग में कार्यालय अधीक्षक में चयनित प्रतिभावान छात्रा मुस्कान गुप्ता का माल्यार्पण कर पगड़ी पहनाकर पुष्प वर्षा कर गहोई रत्न सम्मान स्मृति चिन्ह भेंटकर भव्य स्वागत व सम्मान किया गया व मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दी तथा मुस्कान के भाई का भी सम्मान किया गया तथा हम सभी उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं आगे सभी सदस्यों ने भी शुभकामनाएं व बधाई दी। इस अवसर पर युवा गहोई सेना दतिया के सदस्य निशांत नगरिया,निकुंज गुप्ता,विकेस रजक,आदि युवा व परिवारजन उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment