दतिया एसपी ने ली सेवढ़ा अनुभाग की अपराध समीक्षा बैठक,अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी


तिया।पुलिस कंट्रोल रूम दतिया में पुलिस अधीक्षक  मयूर खण्डेलवाल द्वारा सेवढ़ा अनुभाग के समस्त थानों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओपी सेवढ़ा अजय चानना सहित अनुभाग के समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में सक्रिय गुंडा-बदमाशों, निगरानीशुदा अपराधियों एवं बाउंडओवर की कार्यवाहियों की समीक्षा की तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।बैठक उपस्थित पुलिस अधिकारियों को आमजन के साथ बेहतर जनसंवाद बनाए रखने,नाबालिग बालक -बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी सुनिश्चित करने तथा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया। लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को प्रदान किए गए।पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशीलता एवं सक्रियता के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

Comments