जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरू दांगी ने निज निवास पर ग्रामीणों से की आत्मीय भेंट, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
*दतिया*: जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मवीर सिंह उर्फ धीरू दांगी जी ने अपने निज निवास पर दतिया जिले के विभिन्न गांवों से आए लोगों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीण विकास के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
*इन गांवों के लोग रहे मौजूद*
श्री दांगी के निवास पर ग्राम पचोखरा, कोटरा, सैपुरा, नुनवाहा, नंदपुर और तरउआ के ग्रामीण पहुंचे। सभी ने अपने-अपने गांव की समस्याएं और विकास कार्यों की जरूरतों से जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि को अवगत कराया।
*विकास कार्यों पर फोकस*
बैठक में सड़क, बिजली, पानी, नाली निर्माण और मनरेगा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर चर्चा हुई। ग्रामीणों ने अपने गांवों में चल रहे कार्यों की प्रगति बताई और नई योजनाओं के प्रस्ताव भी रखे।
श्री दांगी ने कहा, *"आप सभी के सहयोग से ही गांवों का समग्र विकास संभव है। हर समस्या का प्राथमिकता से निराकरण कराया जाएगा।"*
ग्रामीणों ने जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा समय-समय पर क्षेत्र का दौरा करने और समस्याएं सुनने के लिए आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment