दतिया कलयुगी 'मिर्ची बाबा' का डिजिटल स्वाहा: मां पीतांबरा के नाम पर ठगी करने वाला महागुरू गिरफ्तार!।
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया कलयुगी 'मिर्ची बाबा' का डिजिटल स्वाहा: मां पीतांबरा के नाम पर ठगी करने वाला महागुरू गिरफ्तार!
*लीजिए साहब! कलयुग में अब पुण्य भी 'ऑनलाइन' मिल रहा था और मिर्ची का तड़का भी डिजिटल लग रहा था।*
राजगढ़ के रहने वाले और हालमुकाम आगर मालवा के स्वघोषित 'डिजिटल तांत्रिक' सुनील शर्मा ने सोचा कि जब सब कुछ ऑनलाइन है, तो भगवान को भी वेबसाइट पर ले आते हैं। भाई साहब ने मां पीतांबरा मंदिर के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाई, लोकेशन डाली और शुरू कर दिया 'डिजिटल मिर्ची हवन' का अनोखा खेल!
*गत 24 अप्रैल को इस 'तीखी' ठगी के झांसे में आकर हजारों श्रद्धालुओं की श्रद्धा (और जेब) स्वाहा हो गई। लेकिन कहते हैं न कि पाप का घड़ा और मिर्ची का धुआं ज्यादा देर नहीं छिपता। कोतवाली पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस 'मिर्ची बाबा' को ऐसा दबोचा कि अब कोर्ट के आदेश पर साहब दो दिन की पुलिस रिमांड पर हैं।*
अब पुलिस लॉकअप में असली 'हवन' शुरू होगा, जहां पुलिस की पूछताछ की 'गर्मी' से आरोपी यह उगलेगा कि इस तीखे खेल में और कितने 'मिर्ची चोर' शामिल हैं और जनता की जेब से कितने लाख रुपए 'स्वाहा' किए गए हैं।
Comments
Post a Comment