दतिया की बेटी राधा यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता गोल्ड, प्रदेश का बढ़ाया मान।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया की बेटी राधा यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता गोल्ड, प्रदेश का बढ़ाया मान। 


*मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री Dr. Narottam Mishra ने दतिया की प्रतिभाशाली बेटी राधा यादव को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।*

राधा यादव ने कर्नाटक के तुमकुर में आयोजित 24वीं नेशनल जूनियर (अंडर-20) फेडरेशन एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 1500 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से दतिया सहित पूरे मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ा है।

*डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने राधा यादव की इस सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि बेटी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने राधा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हमें अपनी इस बेटी पर गर्व है।*

Comments