KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
*युवाओं का उत्साय असली ताकत है -डॉ नरोत्तम मिश्रा*
*भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन डॉ नरोत्तम मिश्रा के सामने सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल हुए*
*अहिरवार,जाटव,दोहरे समाज के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए*
भारतीय जनता पार्टी के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को दतिया में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया स्थानीय वृंदावन धाम धर्मशाला में हुए सम्मेलन में अहिरवार जाटव एवं दोहरे समाज के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर एकजुटता दिखाई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश पूर्व ग्रहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा शामिल हुए वृंदावन धाम धर्मशाला पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने ढोल-नगाड़ों व नारों के साथ उनका स्वागत किया पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया इसके बाद उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों और बुजुर्गों को शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया समाज के युवाओं में दिखा जोश भाजपा की सदस्यता ली सम्मेलन का मुख्य आकर्षण नवयुवा मतदाता रहे भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा और पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के विकास कार्यों से प्रभावित होकर सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने सभी नए सदस्यों को पार्टी की पट्टिका पहनाकर उनका स्वागत किया कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा भाजपा किसी एक वर्ग की नहीं सर्वसमाज की पार्टी है आज सभी वर्गों का जो समर्थन मिल रहा है वह बताता है कि जनता का विश्वास सिर्फ भाजपा पर है नवयुवाओं का उत्साह और बुजुर्गों का आशीर्वाद ही हमारी असली राजनीतिक और सामाजिक शक्ति है सम्मेलन में मुख्य रूप से सम्मेलन में बड़ोंनी नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश अहिरवार अर्जुन भारती जितेंद्र अहिरवार कोमल अहिरवार परशुराम अहिरवार राजेंद्र अहिरवार, विनोद अहिरवार राजबहादुर मनोज गौतम अनिल भारती प्रकाश अहिरवार शैलेन्द्र जाटव कपिल अहिरवार अनूप गौतम दीपक अहिरवार सहित स्थानीय बस्तियों के नागरिक प्रबुद्धजन और समाज के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे
Comments
Post a Comment