KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
तंबाखू हमारे जीवन की शत्रु है इसलिए इसको अपने से दूर रखें - डॉ सोनी
दतिया। देखने में आया हैं की हम एक दूसरे की बुरी आदतों की देखा देखी करते हैं अगर यह आदत नशा की हैं तो हमारे जीवन के लिए घातक हैं तंबाखू बीड़ी सिगरेट मानव जीवन के शत्रु हैं इसलिए हमें इन बुरी लतों से सदा दूरी बनाए रखना चाहिए। उक्त विचार समाज सेवी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले साहित्यकार डॉ आलोक सोनी ने ग्राम डगरई में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा आयोजित विश्व तम्बाखू निषेध दिवस से पूर्व आयोजन की श्रृंखला में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। उन्होंने कहा की आज ग्रामीण जन अगर गुटखा तंबाकू को यही पर छोड़ते हैं तभी हम उन्हें नशा मुक्ति की शपथ दिलायेगें। ओर डॉ सोनी की बात मानते हुए डगरई गांव के उपस्थित लोगों ने अपने अपने गुटखा बीड़ी फेक दिए। इस अवसर पर एक चर्चा गोष्ठी भी चोपाल पर हुई जिसकी अध्यक्षता पूर्व सरपंच ने की। इस गोष्ठी में प्रमुख कलाकार विनोद मिश्र ने कहा कि हम चौपाल पर आयोजन इसलिए कर रहे हैं क्योंकि यहां का संदेश ग्राम की अग्रणी पीढ़ी में जाएगा जो देश का भविष्य हैं और भारत का भविष्य नशा मुक्त हो यही कार्य नशा मुक्त भारत नशा उक्त दतिया के लिए हैं। कार्यक्रम में डॉ आलोक सोनी ने समस्त उपस्थित जनों को तंबाखू निषेध की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम में मुरारी लाल कविश मिश्र के साथ साथ ग्रामीण जन श्री मुन्नालाल अहिरवार, प्रभुदयाल अहिरवार, देवेंद्र जी, जमुनप्रसाद, विनोद अहिरवार, शैलेन्द्र अहिरवार, राजकुमार, सतेंद्र कुमार, राजेश अहिरवार, हल्के जी आदि उपस्थित रहें अंत में विनोद मिश्र ने सभा का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर नशा मुक्ति अभियान, दिव्यांजन अधिकार अधिनियम के पैंपलेट वितरित किए गए।
Comments
Post a Comment