बुलेट लेकर फटाके चलाते हुए जा रहे थे ट्रैफिक पुलिस के हत्थे चढ़ गए, वाहन चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई
बुलेट लेकर फटाके चलाते हुए जा रहे थे। किलाचौक पर ट्रैफिक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। फिर क्या था। फटाखे चलाने वाला साइलेंसर तो निकला ही, एक हजार रुपए का चंदा भी लग गया। थाना प्रभारी सपना शर्मा ने एक हजार रुपए क चालान काट डाला।
पीतांबरा चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई
दतिया। शहर में यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। इसी क्रम में पीतांबरा चौराहे पर कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में सोमवार शाम करीब 6 बजे सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों की जांच की गई। बिना हेलमेट वाहन चलाने, ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने तथा बिना नंबर प्लेट के चल रहे वाहनों पर कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए।
पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी। टीआई धीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


Comments
Post a Comment