नीट पेपर लीक के विरोध में जिला कांग्रेस ने प्रदर्शन कर केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला फूंका

दतिया में नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले को लेकर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया जिला मुख्यालय स्थिति किला चौक पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेवाजी करते हुए केंद्रीय मंत्री धर्वेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता किला चौक एकत्रित हुए और नीट परीक्षा में हुए अनियमिताओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने कहा NEET-2026 पेपर लीक ने साबित कर दिया है कि देश की शिक्षा व्यवस्था भ्रष्टाचार और माफियाओं के कब्जे में है।लाखों लाखों छात्रों की मेहनत और सपनों को खुलेआम कुचल दिया गया,लेकिन सरकार अब भी जिम्मेदारों को बचाने में लगी है। युवाओं के भविष्य के साथ यह खिलवाड़ अब स्वीकार नहीं किया जाएगा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा कि नीट परीक्षा का पेपर लीक होना सरकार की बड़ी विफलता है उन्होंने आरोप लगाया कि अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज लेते है और परिवार की महिलाएं अपने जेवर तक गिरवी रखती है लेकिन सरकार परीक्षाओं की निष्पक्षता बनाए रखने में असफल रही उन्होंने कहा पिछले 10 वर्षों में कई बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए है जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है पुतल दहन करने बालों में पूर्व विधायक घनश्याम सिंह जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक,जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला,ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष शिशुपाल यादव,स्वामी शरण कुशवाहा,दीपेंद्र पुरोहित,लक्ष्मी नारायण कुशवाहा,रामदास उत्साही,अभिषेक तिवारी,डॉ राकेश खरे,अल्पसंखक अध्यक्ष मुईन कुरैशी,युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रवेंद्र गुर्जर,अनुसूचित जाति अध्यक्ष स्वदेश अहिरवार सेवादल अध्यक्ष मोहन कुशवाहा,एन एस यू अध्यक्ष ऋषभ राजा गुर्जर,नोमी सिंह कमरिया,रामकुमार मोंगिया,युवा विधानसभा अध्यक्ष माधव सरबरिया,जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव,अमरीश वाल्मीक विवेक रायकवार,धर्मेंद्र चौबे,रवि विधुआ,डॉ सुदामा जाटव,अनिल सोनी,रामदास झाष्या,सुनील पांचाल,बलवीर कुशवाहा,सुनील बंशकार,सद्दाम खान,शिवम् वंशकार,पंकज वंशकार एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

Comments