दतिया किला चौक पर SDOP द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाकर बिना हेलमेट वाहन चालकों को दिलाई सुरक्षित परिवहन की शपथ
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
एसडीओपी दतिया द्वारा बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों को अपने जीवन का मूल्य समझने एवं स्वयं की सुरक्षा के लिए हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की शपथ दिलाई गई और बताया कि हेलमेट केवल चालानी कार्रवाई से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है।
दतिया पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Comments
Post a Comment