फर्जी एंटी करप्शन अधिकारी बनकर 29.50 लाख रुपये की ठगी ।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया फर्जी एंटी करप्शन अधिकारी बनकर 29.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को थाना सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार* 


 *आरोपी के कब्जे से एक अल्टो कार, तीन स्टार लगी वर्दी एवं विभिन्न लेटर पैड जप्त किए* 

पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

फरियादी प्रियांश सिंघल निवासी दतिया के साथ सोने की पर्ची के रुपये के हिसाब-किताब के नाम पर स्वयं को एंटी करप्शन विभाग का अधिकारी बताकर किस्तों में कुल 29 लाख 50 हजार रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

प्रकरण में की गई विवेचना एवं मुखबिर सूचना के आधार पर दिनांक 11.06.2026 को झिरका बाग, दतिया से आरोपी मनीष गुबरेले पुत्र रामकेश गुबरेले, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम अमीटा, थाना एट, जिला जालौन (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ हेतु न्यायालय से 01 दिवस का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है तथा उससे विस्तृत पूछताछ जारी है।

आरोपी के कब्जे से एक अल्टो कार, तीन स्टार लगी वर्दी एवं विभिन्न लेटर पैड जप्त किए गए हैं। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 *सराहनीय भूमिका :* 
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक वैभव गुप्ता, उप निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक अमर सिंह गुर्जर, प्रधान आरक्षक 62 धर्मेन्द्र शाक्य, महिला प्रधान आरक्षक 564 मनीषा लोधी, आरक्षक 637 भगवती प्रसाद, आरक्षक 82 दिलीप प्रधान, आरक्षक 23 सुनील कुशवाह एवं आरक्षक 685 कपिल कुशवाह की सराहनीय भूमिका रही।

Comments