दतिया वार्ड क्रमांक 34 के पार्षद मानसिंह कुशवाहा का सराहनीय कार्य।

KHABAR AAPTAK NEWS INDI
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी


दतिया।शारदा विहार एवं होमगार्ड क्षेत्र के नागरिक लंबे समय से बिजली की समस्या से जूझ रहे थे। क्षेत्र की खराब डीपी के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए वार्ड क्रमांक 34 के पार्षद मानसिंह कुशवाहा ने लगातार प्रयास किए और संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर खराब डीपी को बदलवाने में सफलता प्राप्त की।
भीषण गर्मी के इस दौर में बिजली व्यवस्था सुचारु होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। पार्षद की जनसेवा और सक्रिय कार्यशैली से शारदा विहार के नागरिकों में संतोष एवं प्रसन्नता का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने पार्षद के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।
जनहित के प्रति समर्पित यह पहल दर्शाती है कि जनप्रतिनिधियों की सक्रियता और सेवा भावना से आम नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है।

Comments